खेल की खबरें | गैब्रिएल की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज टीम में वापसी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गैब्रिएल को अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैच की श्रृंखला के लिए सोमवार को वेस्टइंडीज की टीम में चुना गया। वह अगले हफ्ते से शुरू हो रही दो टेस्ट की श्रृंखला के लिए पहले ही दक्षिण अफ्रीका में हैं।
गैब्रिएल को अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैच की श्रृंखला के लिए सोमवार को वेस्टइंडीज की टीम में चुना गया। वह अगले हफ्ते से शुरू हो रही दो टेस्ट की श्रृंखला के लिए पहले ही दक्षिण अफ्रीका में हैं।
गैब्रिएल के पास इस साल भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिए टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका होगा।
तेज गेंदबाज जेडन सील्स घुटने के ऑपरेशन के बाद उपलब्ध नहीं हैं जबकि एंडरसन फिलिप ने चोट से उबरने के बाद ट्रेनिंग शुरू की है लेकिन वह मैच फिट नहीं हैं। ओबेद मैकॉय टी20 टीम में शामिल हैं लेकिन इस तेज गेंदबाज का खेलना मेडिकल टीम की स्वीकृति पर निर्भर करेगा।
एकदिवसीय श्रृंखला 16 से 21 मार्च और टी20 श्रृंखला 25 से 28 मार्च तक खेली जाएगी। यह नए एकदिवसीय कप्तान शाई होप और टी20 कप्तान रोवमैन पावेल के नेतृत्व में पहली श्रृंखला होंगी।
टीम इस प्रकार हैं:
वेस्टइंडीज एकदिवसीय टीम: शाई होप (कप्तान), शामरा ब्रूक्स, यानिक कारिया, केसी कार्टी, रोस्टन चेस, शेनन गैब्रिएल, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, काइल मायर्स, निकोलस पूरन, रोवमैन पावेल, रोमारियो शेफर्ड और ओडियन स्मिथ।
वेस्टइंडीज टी20 टीम: रोवमैन पावेल, शामरा ब्रूक्स, यानिक कारिया, जॉनसन चार्ल्स, शेल्डन कोटरेल, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, काइल मायर्स, ओबेद मैकॉय, निकोलस पूरन, रेमन रीफर, रोमारियो शेफर्ड और ओडियन स्मिथ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2023 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

