देश की खबरें | जी20 शिखर सम्मेलन: महापौर ओबेरॉय ने अधिकारियों से डेंगू के खतरे से निपटने के लिए कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में सितंबर में जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित होने वाला है जब डेंगू का खतरा आम तौर पर अधिक होता है, ऐसे में महापौर शैली ओबेरॉय ने मंगलवार को अधिकारियों से अतिरिक्त सावधानी बरतने और विदेशी प्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा।

नयी दिल्ली, 16 मई राष्ट्रीय राजधानी में सितंबर में जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित होने वाला है जब डेंगू का खतरा आम तौर पर अधिक होता है, ऐसे में महापौर शैली ओबेरॉय ने मंगलवार को अधिकारियों से अतिरिक्त सावधानी बरतने और विदेशी प्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा।

यहां एक बैठक के दौरान, उन्होंने अधिकारियों को मच्छर जनित बीमारियों के खतरे से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश देते हुए कहा कि सैकड़ों विदेशी नागरिक देश का दौरा करेंगे जो गर्व की बात है।

अधिकारियों ने कहा कि बैठक में मलेरिया निरीक्षकों, सहायक मलेरिया निरीक्षकों और जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बैठक के दौरान अपनी तैयारियों के बारे में एक प्रस्तुति भी दी।

एक अधिकारी ने कहा, “महापौर ने स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को तैयार रहने को कहा। इसके अलावा सितंबर में आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन पर भी जोर दिया गया। सितंबर के दौरान दिल्ली में डेंगू के मामले आम तौर पर बढ़ते रहे हैं। यह देश के गौरव का विषय है क्योंकि सैकड़ों विदेशी नागरिक देश का दौरा करेंगे।”

उन्होंने कहा, “मच्छर जनित बीमारियों पर नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर युद्धस्तर पर कार्रवाई की जाएगी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\