देश की खबरें | जी20 सम्मेलन: दीवारों की पुताई के साथ कनॉट प्लेस के सौंदर्यीकरण का काम प्रारंभ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत इस वर्ष जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है और इस वास्ते राष्ट्रीय राजधानी को साफ सुथरा तथा सुंदर बनाने की कवायद के तहत कनॉट प्लेस की दीवारों पर पुताई तथा पुनर्निमाण का काम शुरू हो गया है। इस काम के जुलाई में शिखर सम्मेलन से पहले पूरा हो जाने की उम्मीद है।
नयी दिल्ली,12 मई भारत इस वर्ष जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है और इस वास्ते राष्ट्रीय राजधानी को साफ सुथरा तथा सुंदर बनाने की कवायद के तहत कनॉट प्लेस की दीवारों पर पुताई तथा पुनर्निमाण का काम शुरू हो गया है। इस काम के जुलाई में शिखर सम्मेलन से पहले पूरा हो जाने की उम्मीद है।
उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि भारत के जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करने के बीच सौंदर्यीकरण परियोजना से एनडीएमसी को शहर की विशेष धरोहर को दिखाने का मौका मिलेगा।
ऐतिहासिक स्थान के सौंदर्यीकरण का काम धन की कमी के कारण कई माह से रुका हुआ था। भारतीय स्टेट बैंक अपने कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) योजना के तहत इस परियोजना को आर्थिक सहायता देने के लिए तैयार हुआ।
उपाध्याय ने कहा ,‘‘ पुनर्निमाण का काम शुरू हो गया है। पुताई चल रही है और पूरा काम जुलाई तक पूर्ण हो जाएगा।’’
सौंदर्यीकरण परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष ने कहा,‘‘इस परियोजना का कुल बजट 3.19 करोड़ है जिसके लिए बैंक ने अपने सीएसआर कार्यक्रम के तहत मंजूरी दी है...।’’
केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय तथा धरोहर संरक्षण समिति ने भी कार्य के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)