देश की खबरें | जी20 स्वास्थ्य कार्य समूह की बैठक में स्वास्थ्य आपात स्थितियों में मौजूदा पहलों को मजबूत करने पर जोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में जी20 स्वास्थ्य कार्य समूह की दूसरी बैठक में स्वास्थ्य आपात स्थितियों, रोकथाम, तैयारियों और प्रतिक्रिया क्षेत्र में सभी मौजूदा पहलों के समेकन के लिए मंच की मजबूत शक्ति का लाभ उठाया जाएगा, ताकि वैश्विक स्वास्थ्य ढांचे में मौजूद अंतर को दूर किया जा सके। एक अधिकारी ने रविवार को यह बात कही।

पणजी, 16 अप्रैल गोवा में जी20 स्वास्थ्य कार्य समूह की दूसरी बैठक में स्वास्थ्य आपात स्थितियों, रोकथाम, तैयारियों और प्रतिक्रिया क्षेत्र में सभी मौजूदा पहलों के समेकन के लिए मंच की मजबूत शक्ति का लाभ उठाया जाएगा, ताकि वैश्विक स्वास्थ्य ढांचे में मौजूद अंतर को दूर किया जा सके। एक अधिकारी ने रविवार को यह बात कही।

पणजी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि जनवरी में केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक में स्वास्थ्य क्षेत्र की प्राथमिकताएं पेश की गई थीं।

उन्होंने कहा कि समूह तीन प्रस्तावित प्राथमिकताओं के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हुआ, जिसमें स्वास्थ्य आपात स्थितियों में चल रही पहल की मैपिंग, रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया और वैश्विक स्वास्थ्य संरचना में समेकन को बढ़ावा देना शामिल है।

अग्रवाल ने कहा कि समूह ने क्षेत्रीय टीकों, उपचार पद्धतियों और निदान तकनीकों के विकास के अलावा अनुसंधान एवं विकास नेटवर्क के निर्माण पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि समूह ने मौजूदा डिजिटल स्वास्थ्य पहलों को एक साथ लाने के लिए एक संस्थागत ढांचे के रूप में डिजिटल स्वास्थ्य पर एक वैश्विक पहल की शुरुआत को भी प्राथमिकता दी।

अग्रवाल के मुताबिक, भारत के अलावा जी20 समूह के 19 अन्य सदस्य देशों, 10 अन्य देशों और 22 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि सोमवार से शुरू होने वाली स्वास्थ्य कार्य समूह की दूसरी बैठक में हिस्सा लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान