जरुरी जानकारी | जी20 घोषणा पत्र: देश सामूहिक रूप से ऊर्जा संक्रमण में तेजी लाने पर सहमत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जी20 नेताओं ने शनिवार को सामूहिक रूप से ऊर्जा संक्रमण में तेजी लाने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इससे समूह को जलवायु उद्देश्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी।
नयी दिल्ली, नौ सितंबर जी20 नेताओं ने शनिवार को सामूहिक रूप से ऊर्जा संक्रमण में तेजी लाने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इससे समूह को जलवायु उद्देश्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी।
जी20 नयी दिल्ली घोषणापत्र (नयी दिल्ली लीडर्स समिट डिक्लेरेशन) के अनुसार सदस्य देश नवाचार, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और कम लागत वाले वित्तपोषण तक पहुंच को बढ़ावा देने पर भी सहमत हुए हैं।
घोषणा पत्र के अनुसार, ''हम मजबूत, टिकाऊ, संतुलित और समावेशी वृद्धि और अपने जलवायु उद्देश्यों को हासिल करने के साधन के रूप में विभिन्न मार्गों का अनुसरण करते हुए स्वच्छ, टिकाऊ, न्यायसंगत, सस्ते और समावेशी ऊर्जा संक्रमण में तेजी लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।''
इसमें कहा गया कि समूह विकासशील देशों की जरूरतों, प्राथमिकताओं, कमजोरियों और विभिन्न राष्ट्रीय परिस्थितियों को समझता है।
जी20 नेताओं ने विभिन्न स्रोतों, आपूर्तिकर्ताओं और मार्गों से ऊर्जा के निर्बाध प्रवाह को बनाए रखने, बढ़ी हुई ऊर्जा सुरक्षा और बाजार स्थिरता के रास्ते तलाशने के महत्व पर भी जोर दिया।
घोषणा पत्र में यह स्वीकार किया गया कि विकासशील देशों को कम कार्बन उत्सर्जन की दिशा में बदलाव के लिए समर्थन की आवश्यकता है। इसके लिए कम लागत वाले वित्तपोषण की सुविधा की दिशा में काम किया जाएगा।
नेता शून्य और कम उत्सर्जन प्रौद्योगिकियों से उत्पादित हाइड्रोजन और अमोनिया जैसे उत्पादों के लिए पारदर्शी और लचीले वैश्विक बाजारों का समर्थन करने पर भी सहमत हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)