जरुरी जानकारी | मोटे अनाज को मुख्‍य धारा का हिस्सा बनाएं जी20 देश: जनरल वीके सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्‍य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने सोमवार को कहा कि मोटे अनाज (मिलेट्स) को मुख्‍य धारा का हिस्सा बनाने के लिए इसे जी-20 बैठकों का अभिन्न अंग बनाया गया है।

वाराणसी (उप्र), 17 अप्रैल केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्‍य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने सोमवार को कहा कि मोटे अनाज (मिलेट्स) को मुख्‍य धारा का हिस्सा बनाने के लिए इसे जी-20 बैठकों का अभिन्न अंग बनाया गया है।

उन्होंने यहां प्रमुख कृषि वैज्ञानिकों (एमएसीएस) की तीन-दिवसीय जी20 बैठक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जनरल सिंह ने कहा कि भारत सरकार के प्रयासों से जी-20 सम्मेलन इस वर्ष भारत में हो रहा है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को मिलेट्स वर्ष घोषित किया है।

सिंह ने कहा कि इस बैठक की विषयवस्तु "स्वस्थ लोगों और पौधों के लिए सतत कृषि और खाद्य प्रणाली" को प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि पौष्टिक रुप से संवर्द्धित फसलों की किस्में स्वास्थ्य में सुधार और महिलाओं एवं बच्चों के पोषण संबंधी मुद्दों का समाधान करने का त्वरित समाधान हैं।

उन्होंने कहा कि उभरती डिजिटल तकनीकों का उपयोग जी 20 देशों और दुनिया भर में खेती को आसान बनाने के लिए किया जाना चाहिए।

सिंह ने कहा कि भारत के प्रस्ताव के आधार पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2023 को बाजरा का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है, जो बाजरा के लाभों को दुनिया को आकर्षित करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि भारत ने इसे एक जन आंदोलन बना दिया है और सभी जी20 देशों से इस कदम का समर्थन करने की अपील की है।

जी20 के सदस्य देश वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार के 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व की जनसंख्या के लगभग दो-तिहाई का प्रतिनिधित्व करते हैं।

आनन्‍द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें