देश की खबरें | जी20 सम्मेलन : दिल्ली पुलिस का पूरी वर्दी में अभ्यास, यातायात पाबंदियां बरकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर रविवार को पूरी वर्दी में अभ्यास किया और इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों से आए कार के काफिलों को सुरक्षा प्रदान करते हुए अन्य स्थानों तक पहुंचाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन सितंबर दिल्ली पुलिस ने जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर रविवार को पूरी वर्दी में अभ्यास किया और इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों से आए कार के काफिलों को सुरक्षा प्रदान करते हुए अन्य स्थानों तक पहुंचाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन या बस टर्मिनल से आने-जाने के लिए ‘जी-20 वर्चुअल हेल्प डेस्क’ पर बताए गए यातायात सुझावों का पालन करें।

पुलिस के मुताबिक, पहला अभ्यास सुबह आठ बजे से नौ बजे तक, जबकि दूसरा अभ्यास सुबह साढ़े नौ से दस बजे तक किया गया। तीसरा और अंतिम अभ्यास अपराह्न साढ़े 12 बजे से शाम चार बजे तक होगा।

रविवार को महात्मा गांधी मार्ग, आईपी फ्लाईओवर, राजघाट चौक, शांति वन चौक, सलीम गढ़ बाईपास, भैरों रोड, रिंग रोड, मथुरा रोड, शेरशाह रोड, सी-हेक्सागन, मानसिंह रोड पर गोलचक्कर, गोल मेथी, तीन मूर्ति, यशवंत प्लेस, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग और टॉल्स्टॉय मार्ग पर यातायात पर कुछ पाबंदियां रहेंगी।

पुलिस के अनुसार, लोगों को इन मार्गों पर सामान्य से अधिक यातायात मिल सकता है, इसलिए उन्हें यात्रा की पहले से विस्तृत योजना बनाने और निर्दिष्ट समय में इन मार्गों का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी जाती है।

अभ्यास के दौरान यातायात प्रभावित होने की आशंका है, इसलिए लोगों को मेट्रो सेवा का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

इसी तरह के अभ्यास शनिवार को भी किए गए थे।

पुलिस ने कहा कि लोग उत्तर-दक्षिण गलियारे के लिए रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, नोएडा लिंक रोड, पुस्ता रोड, युधिष्ठिर सेतु, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, रिंग रोड और मजनू का टीला आदि मार्ग से आ-जा सकते हैं।

पुलिस के मुताबिक, यात्रियों को नयी दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डे तक यात्रा के लिए निजी वाहनों, ऑटो-रिक्शा और टैक्सी का इस्तेमाल करने की अनुमति है।

उसने कहा कि अभ्यास से राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर हिस्सों में बस सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन यातायात की स्थिति के आधार पर नयी दिल्ली जिले के कुछ इलाकों में बसों के मार्ग में बदलाव किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान