एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जी 20 सम्मेलन : जलभराव की समस्या के मद्देनजर लगाए जा रहे हैं सीसीटीवी कैमरे- दिल्ली सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जी 20 सम्मेलन के लिए दिल्ली आने वाले विदेशी प्रतिनिधियों को यहां जलभराव का सामना नहीं करना पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार उनकी आवाजाही वाले मार्गों पर उन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगा रही है, जहां ऐसी समस्या होने की आशंका है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जी 20 सम्मेलन : जलभराव की समस्या के मद्देनजर लगाए जा रहे हैं सीसीटीवी कैमरे- दिल्ली सरकार

नयी दिल्ली, 26 जून जी 20 सम्मेलन के लिए दिल्ली आने वाले विदेशी प्रतिनिधियों को यहां जलभराव का सामना नहीं करना पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार उनकी आवाजाही वाले मार्गों पर उन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगा रही है, जहां ऐसी समस्या होने की आशंका है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रशासन नालों से गाद को हटाने का काम पूरा करने में जोर-शोर से जुटा है, क्योंकि इस बार मानसून निर्धारित समय से दो दिन पहले ही रविवार को दिल्ली पहुंच गया, जिसके चलते वर्षा होने से दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ लोक निर्माण विभाग ने जलभराव की आशंका वाले कुछ स्थानों की पहचान की है। उनमें से कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं, जबकि कुछ अन्य स्थानों पर काम चल रहा है। अधिकारियों को जमीनी स्तर पर स्थिति की निगरानी के लिए 24 घंटे फुटेज उपलब्ध होंगे।’’

उन्होंने कहा कि जी 20 सम्मेलन के मद्देनजर विभाग ने उन क्षेत्रों में कड़ी नजर रखने की योजना बनायी है, जहां से प्रतिनिधियों की आवाजाही होगी, ताकि जलभराव के कारण उन्हें कोई असुविधा न हो।

उन्होंने कहा, ‘‘हम उन मार्गों पर सीसीटीवी लगाने की योजना बना रहे हैं, जिनसे इस प्रतिष्ठित सम्मेलन के दौरान प्रतिनिधियों की आवाजाही हो सकती है। उनमें मथुरा रोड और उसके आसपास के क्षेत्र तथा राजघाट के आसपास के इलाके शामिल हैं।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम निगरानी के जरिए जलभराव वाले स्थानों पर नजर रख पायेंगे। सीसीटीवी कैमरे लगाकर हम यह देख पायेंगे कि मानूसन के दौरान इन जगहों पर जलभराव हुआ है या नहीं। यदि कुछ होता है तो हम सम्मेलन के मद्देनजर उसे समय से ठीक कर लेंगे।’’

इससे पहले दिन में, दिल्ली के जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में कहा, ‘‘ ये जुड़ी हुई समस्याएं है, जो मानसून के दौरान आती हैं, जैसे जलभराव। हमने इस मुद्दे के समाधान के लिए काम किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2023 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).