देश की खबरें | भू-राजनीतिक तनाव की वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजने में मदद कर सकता है जी20: अनुराग ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को कहा कि जी20, जलवायु परिवर्तन और भू-राजनीतिक तनाव जैसी वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

बेंगलुरु, 22 फरवरी केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को कहा कि जी20, जलवायु परिवर्तन और भू-राजनीतिक तनाव जैसी वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

ठाकुर ने यहां जी20 वित्त एवं केंद्रीय बैंक प्रतिनिधियों (एफसीबीडी) की दूसरी बैठक के उद्घाटन सत्र में कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता की मुख्य विषयवस्तु (थीम) ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया कोविड-19 वैश्विक महामारी के असर, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा संबंधी समस्याओं, महंगाई, जलवायु परिवर्तन की बिगड़ती स्थिति और भू-राजनीतिक तनाव का सामना कर रही है।

उन्होंने कहा कि इन संकटों के असर के कारण विकास के प्रमुख प्रतिमान की दिशा में प्रगति प्रभावित हो सकती है।

ठाकुर ने कहा, ‘‘जी20 एक केंद्रित एवं विचारशील संवाद और विचार-विमर्श के जरिए इन चुनौतियों का व्यावहारिक समाधान खोजने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।’’

मंत्री ने कहा कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का थीम दिखाता है कि भारत वैश्विक चुनौतियों से निपटने के सहयोगात्मक प्रयासों को कितना महत्व देता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर