एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | जी कमला वर्धन राव ने एफएसएसएआई के नए सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जी कमला वर्धन राव ने खाद्य नियामक एफएसएसएआई के सीईओ का पदभार संभाल लिया है।

जरुरी जानकारी | जी कमला वर्धन राव ने एफएसएसएआई के नए सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर जी कमला वर्धन राव ने खाद्य नियामक एफएसएसएआई के सीईओ का पदभार संभाल लिया है।

एक बयान के अनुसार आईएएस अधिकारी राव ने बृहस्पतिवार को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकार (एफएसएसएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्यभार संभाला।

कार्मिक मंत्रालय के 26 दिसंबर के आदेश में राव को एफएसएसएआई का सीईओ नामित किया गया था।

एफएसएसएआई, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय है।

इससे पहले, राव पर्यटन मंत्रालय के तहत मिनीरत्न सार्वजनिक उपक्रम, भारतीय पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (आईटीडीसी) के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे।

जी कमला वर्धन राव केरल कैडर से 1990 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने पहले लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव और केरल सरकार के वित्त और व्यय के प्रधान सचिव के रूप में कार्य किया है।

उन्होंने केरल पर्यटन विभाग के सचिव और भारत सरकार के संस्कृति निदेशक के रूप में भी कार्य किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2022 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).