देश की खबरें | जी-7 बैठक : भारत ने जलवायु परिवर्तन को संबोधित करने की आवश्यकता पर बल दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जापान के सापोरो में जलवायु, ऊर्जा और पर्यावरण के मुद्दे पर जी-7 मंत्रियों की बैठक में भारत ने रविवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि पर्यावरणीय कार्रवाई के साथ मिलकर समग्र रूप से जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों का समाधान किया जाये।

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल जापान के सापोरो में जलवायु, ऊर्जा और पर्यावरण के मुद्दे पर जी-7 मंत्रियों की बैठक में भारत ने रविवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि पर्यावरणीय कार्रवाई के साथ मिलकर समग्र रूप से जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों का समाधान किया जाये।

बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने मिशन ‘लाइफ’ के माध्यम से व्यक्तिगत और सामुदायिक कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के प्रयासों सहित पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक कार्रवाई पर भारत द्वारा बल दिए जाने को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत और सामुदायिक व्यवहार बदलने से पर्यावरण और जलवायु संकट के प्रभावों को कम करने पर सार्थक प्रभाव पड़ सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल ‘मिशन लाइफ’ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) की शुरुआत की थी, जो संसाधनों के ‘‘सचेत और विवेकपूर्ण उपयोग’’ पर केंद्रित व्यवहार परिवर्तन को प्रेरित करने के लिए वैश्विक जनांदोलन का आह्वान करता है।

यादव ने कहा, ‘‘पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण और पुनर्स्थापन से हमें जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने और इससे निपटने में मदद मिल सकती है। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि हम समग्र रूप से पर्यावरणीय कार्रवाई के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों का समाधान करें।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन, मरुस्थलीकरण और जैव विविधता की क्षति आपस में गहराई से जुड़े हुए मुद्दे हैं, जो मनुष्यों के समक्ष अस्तित्व की चुनौतियां पैदा करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान