जरुरी जानकारी | जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में व्यापार को बढ़ावा देने पर सहमति, पर नहीं आया संयुक्त बयान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जी-20 व्यापार और निवेश मंत्रियों की बैठक में एक परिणामी दस्तावेज को स्वीकृत किया गया। बैठक में सभी पक्ष वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने के मकसद से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम के एकीकरण, दस्तावेजों के डिजिटलीकरण बढ़ाने समेत अन्य बातों पर सहमत हुए।

जयपुर, 25 अगस्त जी-20 व्यापार और निवेश मंत्रियों की बैठक में एक परिणामी दस्तावेज को स्वीकृत किया गया। बैठक में सभी पक्ष वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने के मकसद से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम के एकीकरण, दस्तावेजों के डिजिटलीकरण बढ़ाने समेत अन्य बातों पर सहमत हुए।

हालांकि, रूस-यूक्रेन संघर्ष के मद्देनजर कुछ सदस्य देशों के बीच मतभेद के कारण बैठक बिना किसी संयुक्त बयान के संपन्न हुई।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि गोयल ने कहा कि हालांकि 17 पेज के दस्तावेज में केवल एक पैरा ऐसा है, जहां ''स्पष्ट कारणों से आम सहमति नहीं बन सकी।''

मंत्री ने यहां दो दिवसीय बैठक के समापन के बाद कहा कि दस्तावेज में कई नयी बातें हैं।

परिणामी दस्तावेज में डब्ल्यूटीओ सुधारों, भविष्य के लिए तैयार वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं और डिजिटलीकरण के बारे में सुझाव दिए गए हैं।

मंत्रियों ने संयुक्त रूप से जी20 नेताओं के लिए कुछ प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की सिफारिश की है। जी20 के शीर्ष नेता 9-10 सितंबर को नयी दिल्ली में मिलेंगे। इन सिफारिशों का मकसद अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश में लचीलापन लाना, वैश्विक व्यापार में एमएसएमई के एकीकरण को बढ़ावा देना और डब्ल्यूटीओ सुधारों को आगे बढ़ाना है।

परिणामी दस्तावेज में उन सूचना कमियों को दूर करने का आह्वान किया गया, जिनका सामना एमएसएमई को करना पड़ता है।

दस्तावेज में कहा गया कि इसके लिए एमएसएमई को आसानी से व्यापार और बाजार से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कदम उठाने पर सहमति बनी।

इस समय ग्लोबल ट्रेड हेल्पडेस्क, ट्रेड4एमएसएमई और सरकार प्रायोजित मंच जैसे कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पोर्टल हैं, जो एमएसएमई को व्यापार से संबंधित जानकारी देते हैं। इन पोर्टल की क्षमता को बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\