जरुरी जानकारी | फ्यूचर समूह की कंपनियों को रिलायंस से मिले बड़े ऑर्डर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फ्यूचर समूह की कंपनियों को रिलायंस इंडस्ट्रीज से बड़े ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) किशोर बियानी ने मंगलवार को अपने कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर फ्यूचर समूह की कंपनियों को रिलायंस इंडस्ट्रीज से बड़े ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) किशोर बियानी ने मंगलवार को अपने कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि समूह की कंपनियों फ्यूचर कंज्यूमर और फ्यूचर एंटरप्राइजेज को हाल में रिलायंस इंडस्ट्रीज से ऑर्डर मिले हैं।

इससे नकदी संकट से जूझ रही फ्यूचर समूह की कंपनियों को काफी मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि देश की दूसरी सबसे बड़ी खुदरा कंपनी ने अपनी संपत्तियों की रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई को बिक्री के लिए करार किया है। यह सौदा 24,713 करोड़ रुपये का है। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने इस सौदे को लेकर आपत्ति जताई है।

बियानी ने ई-मेल में कहा, ‘‘हमें रिलायंस से बड़े ऑर्डर मिले हैं।’’

भविष्य के कदम पर उन्होंने कहा कि समूह दो नए ब्रांडों पर विचार कर रहा है, जिसके तहत फैशन और एफएमसीजी में कई श्रेणियों में उत्पादों की पेशकश की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस पर काफी काम चल रहा है। ये ब्रांड मार्च तक स्टोर में दिखाई देंगे।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान