जरुरी जानकारी | फ्यूचर एंटरप्राइजेज ने एनसीडी पर ब्याज भुगतान में चूक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्ज में डूबी फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एफईएल) ने अपने गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्रों (एनसीडी) पर देय 4.10 करोड़ रुपये के ब्याज भुगतान में चूक की है।

नयी दिल्ली, 25 जून कर्ज में डूबी फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एफईएल) ने अपने गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्रों (एनसीडी) पर देय 4.10 करोड़ रुपये के ब्याज भुगतान में चूक की है।

एफईएल ने शेयर बाजारों को बताया कि यह भुगतान 24 जून 2022 तक किया जाना था। कंपनी ने कहा, ‘‘गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों पर ब्याज 24 जून, 2022 तक देय था लेकिन कंपनी अपने दायित्व का पालन करने में विफल रही।’’

किशोर बियाणी की अगुवाई वाले फ्यूचर समूह ने जून में चौथी बार ऐसी भुगतान चूक की है।

इस हफ्ते की शुरुआत में एफईएल ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों पर 85.71 लाख रुपये और 6.07 लाख रुपये के ब्याज भुगतान में चूक की है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने 1.41 करोड़ रुपये के ब्याज भुगतान में चूक की थी।

कंपनी ने कहा कि ब्याज भुगतान में चूक 24 जून , 2021 से 23 जून, 2022 के बीच की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड