खेल की खबरें | फुल्टन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच पद से हटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पीटर फुल्टन ने कैंटरबरी पुरुष टीम का मुख्य कोच बनने के लिये न्यूजीलैंड का बल्लेबाजी कोच पद छोड़ दिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने यह जानकारी दी।

ऑकलैंड, दो जुलाई पीटर फुल्टन ने कैंटरबरी पुरुष टीम का मुख्य कोच बनने के लिये न्यूजीलैंड का बल्लेबाजी कोच पद छोड़ दिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने यह जानकारी दी।

न्यूजीलैंड की तरफ से 23 टेस्ट और 49 वनडे खेलने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर फुल्टन अगस्त 2019 में राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजी कोच नियुक्त किये गये थे। वह श्रीलंका और आस्ट्रेलिया दौरे पर गये और इस बीच न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड और भारत की मेजबानी भी की।

यह भी पढ़े | विश्व कप-2011 फिक्सिंग मामला, श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा से होगी पूछताछ.

फुल्टन ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम के साथ पूरा लुत्फ उठाया लेकिन कैंटरबरी के प्रस्ताव को नजरअंदाज करना मुश्किल था।

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) की वेबसाइट पर जारी बयान में 41 वर्षीय फुल्टन ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय टीम का फिर से हिस्सा बनना सम्मान था तथा मैं खिलाड़ियों और स्टाफ का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मेरा तहेदिल से स्वागत किया। ’’

यह भी पढ़े | इरफान पठान का बड़ा खुलासा, कहा- मुझे नंबर-3 पर प्रमोट करने का आइडिया सचिन तेंदुलकर का था, ग्रेग चैपल का नहीं.

एनजेडसी के महाप्रबंधक ब्रायन स्ट्रोनैच ने फुल्टन को नयी नियुक्ति के लिये बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा, ‘‘पीटर सम्मानित व्यक्ति है जिन्होंने न्यूजीलैंड टीम में अहम योगदान दिया। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\