एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | ऑस्ट्रेलिया, यूएई, ब्रिटेन के साथ एफटीए से कृषि क्षेत्र को बेहतर बाजार पहुंच मिलेगी: गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ब्रिटेन जैसे विकसित बाजारों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) घरेलू कृषि क्षेत्र के लिए बेहतर बाजार पहुंच प्रदान करेंगे।

जरुरी जानकारी | ऑस्ट्रेलिया, यूएई, ब्रिटेन के साथ एफटीए से कृषि क्षेत्र को बेहतर बाजार पहुंच मिलेगी: गोयल

नयी दिल्ली, नौ जुलाई वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ब्रिटेन जैसे विकसित बाजारों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) घरेलू कृषि क्षेत्र के लिए बेहतर बाजार पहुंच प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि वैश्विक सुस्ती के बावजूद भारत का कृषि, पशुपालन और मत्स्य निर्यात चार लाख करोड़ रुपये का रहा है।

गोयल ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, “हम विकसित बाजारों- ऑस्ट्रेलिया, यूएई, ईएफटीए, ब्रिटेन के साथ एफटीए कर रहे हैं......इन समझौतों के माध्यम से हमने अपने कृषि क्षेत्र के लिए नए बाजार खोले हैं।”

भारत ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया और यूएई के साथ व्यापार समझौते लागू किए। चार देशों के यूरोपीय समूह ईएफटीए के साथ एफटीए पर मार्च, 2024 में हस्ताक्षर किए गए, और इस वर्ष के अंत में इसके लागू होने की उम्मीद है।

ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते की घोषणा मई में की गई थी। इस पर जल्द ही हस्ताक्षर होने की संभावना है।

यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के सदस्य आयरलैंड, लीशटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).