जरुरी जानकारी | उद्योग जगत से बातचीत के बाद ही एफटीए को अंतिम रूप दिया जायेगा: गोयल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उन्होंने हालांकि, घरेलू उद्योगों को प्रतिस्पर्धी बनने और इन समझौतों में कुछ क्षेत्रों के लिए सुरक्षा की मांग नहीं करने का भी अनुरोध किया।
उन्होंने हालांकि, घरेलू उद्योगों को प्रतिस्पर्धी बनने और इन समझौतों में कुछ क्षेत्रों के लिए सुरक्षा की मांग नहीं करने का भी अनुरोध किया।
गोयल ने उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा 'सतत विकास के लिए सरकार और व्यवसायों के बीच तालमेल' पर आयोजित सत्र में कहा, ‘‘अगर उद्योग को लगता है कि भारतीय बाजार को दूसरे देशों के लिए खोले बिना उन्हें अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के बाजार में अपने उत्पाद बेचने का बेहतर अवसर मिल जायेगा, तो उद्योग का कोई भविष्य नहीं है। उन्हें एफटीए और बाजारों के बारे में भूल जाना चाहिए।’’
गोयल ने उदाहरण देते हुए कहा, ‘‘अगर घरेलू उद्योग को लगता है कि भारत के बाजारों को दूसरे देशों से धागा, कपड़ा, शराब, वाहन आयात के लिये खोले बिना ही भारतीय उद्योग यूरोप में शुल्क मुक्त कपड़े का निर्यात कर सकते हैं, .... यदि यह आपका व्यवहार है तो उद्योग का कोई भविष्य नहीं है। इस तरीके से एफटीए और बाजारों के बारे में भूल जाना चाहिए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं आश्वासन देता हूं कि एफटीए से घरेलू उद्योग को कोई नुकसान नहीं होगा। आपके साथ विचार-विमर्श करने के बाद ही किसी भी एफटीए को अंतिम रूप दिया जाएगा। हर उत्पाद में हर देश प्रतिस्पर्धी नहीं हो सकता।’’
गोयल ने कहा कि जहां कहीं हमारी अच्छी मजबूती है, हम उसका लाभ उठा सकते हैं, वहीं कुछ उतपादों में हमें भी खुला दिल दिखाना होगा उसके बाद ही एफटीए हो सकते हैं अन्यथा नहीं हो सकते हैं। ‘‘मुझे इस मामले में आपका समर्थन और सहयोग चाहिये।’’
जतिन
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2021 11:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

