जरुरी जानकारी | एफएसएसएआई की खाद्य तेलों में विटामिन ए और डी के सम्मिश्रण को अनिवार्य करने की तैयारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खाद्य नियामक एफएसएसएआई, खाद्य तेल निर्माताओं को विटामिन ए और डी का खाद्यतेल में सम्मिश्रण अनिवार्य करने के बारे में विचार कर रहा है, जो शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने में मददगार होते हैं।

नई दिल्ली, 26 सितंबर खाद्य नियामक एफएसएसएआई, खाद्य तेल निर्माताओं को विटामिन ए और डी का खाद्यतेल में सम्मिश्रण अनिवार्य करने के बारे में विचार कर रहा है, जो शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने में मददगार होते हैं।

एफएसएसएआई के सीईओ अरुण सिंघल ने कहा, ‘‘एफएसएसएआई खाद्य तेलों को विटामिन ए और डी से संवर्धित करना अनिवार्य बनाने के बारे में विचार कर रहा है ताकि भारत के लोग बेहतर प्रतिरक्षा तंत्र का लाभ ले सकें।’’

यह भी पढ़े | Bada Business ‘Retail Ka Mahakumbh’ 2020 Live Streaming: विश्व के सबसे बड़े वेबिनार में डॉ विवेक बिंद्रा देंगे कोरोना काल में बिजनेस बढ़ाने का मंत्र, यहां देखें लाइव.

शनिवार को एक बयान में कहा गया कि वह भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के तहत आने वाले खाद्य संवर्धन संसाधन केंद्र (एफएफआरसी) के ‘ग्लोबल अलायंस फॉर इम्प्रूव्ड न्यूट्रिशन’ (जीएआईएन) के साथ मिलकर आयोजित खाद्य तेल संवर्धन पर एक राष्ट्रीय वेबिनार को संबोधित कर रहे थे।

सिंघल ने कहा कि खाद्य तेल के पौष्टिक तत्वों के साथ सम्मिश्रण किये जाने से यह सुनिश्चित होगा कि विभिन्न सामाजिक-आर्थिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों की देश भर में खाद्य तेलों तक पहुंच आसान हो।

यह भी पढ़े | आलू, प्याज, टमाटर के दाम में हुई गिरावट तो सबसे पहले से कर देगा अलर्ट ये Portal.

बयान में कहा गया है, ‘‘भारत में सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी सहित कुपोषण का बहुत अधिक समस्या है। हमारे देश में एक बड़ी आबादी विटामिन ए और डी की कमी से पीड़ित है। हमारे शरीर में इन विटामिनों की कमी रुग्णता, मृत्यु दर, उत्पादकता और आर्थिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।”

इसमें कहा गया है कि विटामिन ए और डी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं, जो कोविड ​​-19 महामारी के समय में महत्वपूर्ण है।

सिंघल ने कहा कि उद्योग की सुविधा के लिए, एफएफआरसी खाद्य तेल के पौष्टिक तत्वों से सम्मिश्रण करने के लिए आवश्यक तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।

राजस्थान के उदाहरण का हवाला देते हुए, विज ने कहा कि राजस्थान में वर्ष 2011 से खाद्य तेल का पौष्टिक तत्वों से सम्मिश्रण का काम किया जा रहा है, जिससे राज्य में 10 से 19 साल के बच्चों में विटामिन ए की कमी में पर्याप्त कमी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी