जरुरी जानकारी | एफएसएसएआई ने सीएसई परीक्षणों के विवरण मांगे, शहद का एसएमआर जांच नहीं करने पर सववाल उठाये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई ने बृहस्पतिवार को सीएसई परीक्षणों का विवरण मांगा, जिसमें शीर्ष 10 शहद ब्रांडों में मिलावट का दावा किया गया है। खाद्य नियामक ने इस बात पर सवाल भी उठाये कि उसके द्वारा निर्धारित परीक्षण क्यों नहीं किये गये।

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई ने बृहस्पतिवार को सीएसई परीक्षणों का विवरण मांगा, जिसमें शीर्ष 10 शहद ब्रांडों में मिलावट का दावा किया गया है। खाद्य नियामक ने इस बात पर सवाल भी उठाये कि उसके द्वारा निर्धारित परीक्षण क्यों नहीं किये गये।

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने एक बयान में कहा कि सीएसई (सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट) ने चावल सिरप मिलावट की जांच के लिए "अधिक संवेदनशील ‘चावल सिरप स्पेसिफिक मार्कर (एसएमआर) जांच के बजाय ‘ट्रेस मार्कर फॉर राइस सिरप’ (टीएमआर) जांच का उपयोग करके मिलावटखोरी को ढूंढ निकाला।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरुरी खबर, सरकार ने महंगाई भत्ते को लेकर बताई ये बात.

शहद में मिलावट की सीएसई द्वारा की गई जांच पर ध्यान देने की बात बताते हुए एफएसएसएआई ने कहा कि उसने एसएमआर परीक्षण को पहले ही अनिवार्य कर दिया था क्योंकि यह "शहद में चावल के सिरप की मिलावट का पता लगाने के लिए अधिक केंद्रित परीक्षण है।"

बयान में कहा गया है, "यह स्पष्ट नहीं है कि एसएमआर जैसे कुछ परीक्षण नमूनों पर क्यों नहीं किए गए ...?’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पेंशनर्स आसानी से उठा सकते है इस डोरस्टेप सर्विस का लाभ, यहां जानिए पूरा प्रॉसेस.

इसमें कहा गया है, "एफएसएसएआई ने नमूनों और सीएसई से किए गए परीक्षणों के विवरण देने के लिए अनुरोध किया है।"

बयान में कहा गया है कि एक बार विवरण उपलब्ध हो जाने के बाद, अपनाई गई जांच पद्धति (प्रोटोकॉल) के बारे में एफएसएसएआई द्वारा उनका विश्लेषण किया जायेगा और भविष्य के लिए परीक्षण पद्धति में आवश्यक किसी भी सुधार का सुझाव दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\