एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के नोएडा में करंट लगने से फल विक्रेता की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार रात को करंट लगने से फल विक्रेता की मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के नोएडा में करंट लगने से फल विक्रेता की मौत

नोएडा, पांच जुलाई उत्तर प्रदेश के नोएडा में शुक्रवार रात को करंट लगने से फल विक्रेता की मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना फेस-3 थानाक्षेत्र में सेक्टर 67 के पास हुई।

फेस-3 थाना प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि शाहजहांपुर जिले का रहने वाला प्रिंस ठाकुर (20) मामूरा गांव में रहता था।

उन्होंने बताया कि प्रिंस शुक्रवार रात को ‘ऑरेंज पाई’ होटल के सामने ठेली लगाकर फल बेच रहा था।

अधिकारी ने बताया कि प्रिंस पास में लगे बिजली के एक खंभे के संपर्क में आ गया, जिससे उसे करंट लग गया।

उन्होंने बताया कि प्रिंस को गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).