एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कल्पना से हकीकत तक: दुनिया के पहले निजी आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना करने का दो नौकरशाहों का सफर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दो पूर्व नौकरशाहों ने दुनिया का पहला निजी आदिवासी विश्वविद्यालय 2023 में यहां खोला और उसके एक वर्ष बाद यहां रानपुर औद्योगिक क्षेत्र में ‘जय मीनेश आदिवासी विश्वविद्यालय’ के 30 एकड़ परिसर में 600 छात्र अध्ययन कर रहे हैं।

देश की खबरें | कल्पना से हकीकत तक: दुनिया के पहले निजी आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना करने का दो नौकरशाहों का सफर

कोटा (राजस्थान), 21 दिसंबर दो पूर्व नौकरशाहों ने दुनिया का पहला निजी आदिवासी विश्वविद्यालय 2023 में यहां खोला और उसके एक वर्ष बाद यहां रानपुर औद्योगिक क्षेत्र में ‘जय मीनेश आदिवासी विश्वविद्यालय’ के 30 एकड़ परिसर में 600 छात्र अध्ययन कर रहे हैं।

जय मीनेश आदिवासी विश्वविद्यालय के सह-संस्थापक आर डी मीणा ने कहा, ‘‘जो कभी अकल्पनीय था, वह वास्तविकता बन गया है।’’

विश्वविद्यालय का नाम राजस्थान के मीणा समुदाय के देवता के नाम पर रखा गया है और यह आदिवासियों तथा संस्कृति पर अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित है।

अब वह इसे आदिवासी अध्ययन का वैश्विक केंद्र बनाना चाहते हैं तथा इन समुदायों की बेहतरी के लिए अनुसंधान करना चाहते हैं और नीति बनाना चाहते हैं।

मीणा ने सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी लक्ष्मण मीणा के साथ मिलकर विश्वविद्यालय खोलने का विचार बनाया।

जय मीनेश आदिवासी विश्वविद्यालय मई 2023 में कोटा में खोला गया।

अखिल भारतीय श्री मीणा सामाजिक एवं शैक्षणिक समिति के अध्यक्ष आर डी मीणा ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘आदिवासी विश्वविद्यालय का नाम समुदाय के स्वामी जय मीनेश के नाम पर रखा गया है। इसका उद्देश्य आदिवासी अध्ययन के लिए एक वैश्विक केंद्र बनना है, जो देश और विदेश में समाज के सभी वर्गों के छात्रों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2024 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).