देश की खबरें | भाजपा स्थापना दिवस से लेकर 20 अप्रैल तक सांसद केंद्र की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें : मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों से पार्टी के स्थापना दिवस से लेकर 20 अप्रैल तक केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण व महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने और जनता के बीच जाकर काम करने को कहा।

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों से पार्टी के स्थापना दिवस से लेकर 20 अप्रैल तक केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण व महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने और जनता के बीच जाकर काम करने को कहा।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने यह बात भाजपा संसदीय दल की बैठक में कही।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सांसदों से स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में प्रतिदिन एक बड़ा आयोजन करने और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने को कहा।

आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से अपने अपने संसदीय क्षेत्रों में अधिक से अधिक तालाब खुदवाने को भी कहा।

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता और पार्टी के सांसद मौजूद थे।

संसद सत्र के दौरान सामान्यत: प्रत्येक मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक होती है। मौजूदा बजट सत्र के दौरान संसदीय दल की यह आखिरी बैठक थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी