खेल की खबरें | फ्रिट्ज ने रोमांचक मैच पेरिकार्ड को हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इस मैच में पेर्रिकार्ड ने 153 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्विस की जो विम्बलडन का नया रिकॉर्ड हैं वह हालांकि इस सर्विस पर अंक नही बना पाये।
इस मैच में पेर्रिकार्ड ने 153 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्विस की जो विम्बलडन का नया रिकॉर्ड हैं वह हालांकि इस सर्विस पर अंक नही बना पाये।
यूएस ओपन 2024 के उपविजेता फ्रिट्ज सोमवार को शुरुआती दो सेट गंवाने के बाद मुश्किल में थे। वह चौथे सेट में एक समय हार से दो अंक दूर थे।
उन्होंने हालांकि इसके बाद शानदार वापसी की और इस सेट को टाई-ब्रेकर तक खिंचने में सफल रहे।
सोमवार को ज्यादा देर होने के कारण इस मैच को इसके बाद रोकना पड़ा था। उन्होंने मंगलवार को टाई-ब्रेकर जीतने के बात पांचवें सेट को 6-4 से मुकाबला अपने नाम किया।
फ्रिट्ज ने मैच जीतने के बाद कहा, ‘‘ यह बेहद रोमांचक मुकाबला था। मुझे लगा था कि मैं चौथे सेट में मैच गंवा दूंगा। फिर टाई-ब्रेकर में भी पिछड़ रहा था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं हिम्मत नहीं हारा मैंने सोचा वापसी के लिए जोर लगाते है। मैं इससे बाहर निकलकर बहुत खुश हूं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

