एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुनिरका में दोस्तों ने किराने की एक दुकान पर किया पथराव, हिरासत में लिये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणी दिल्ली के मुनिरका में कथित रूप से नशे की हालत में एक दुकान पर पथराव करने और उसके बाहर हथियार लहराने के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति और एक किशोर को पकड़ा गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुनिरका में दोस्तों ने किराने की एक दुकान पर किया पथराव, हिरासत में लिये गये

नयी दिल्ली, छह जुलाई दक्षिणी दिल्ली के मुनिरका में कथित रूप से नशे की हालत में एक दुकान पर पथराव करने और उसके बाहर हथियार लहराने के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति और एक किशोर को पकड़ा गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी का कहना है कि दोनों ने कथित तौर पर अपने एक दोस्त की बहन को परेशान करने का बदला लेने के लिए दुकान पर पत्थर फेंके। उनके साथ मौजूद तीसरा व्यक्ति फरार है।

अधिकारी ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों में से एक नाबालिग ने कहा कि उसने अपने दोस्त की बहन पर ‘अनुचित टिप्पणी’ करने को लेकर किराना स्टोर के कर्मचारियों से बदला लेने के लिए ऐसा किया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल ने बताया, ‘‘आरोपियों की पहचान वहार अहमद उर्फ ​​बल्लू (22) और नाबालिग के तौर पर की गयी। वहार बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है और मुक्त शिक्षण के माध्यम से पढ़ाई कर रहा है। दोनों के पास से एक पिस्तौल और अपराध में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है।’’

किशनगढ़ थाने को चार जुलाई को सुबह 6.33 बजे मुनिरका में एक ज़ेप्टो स्टोर के पास ‘गोलीबारी होने’ के बारे में सूचना मिली थी।

स्टोर के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर पुलिस ने पाया कि दो लोग स्कूटर से स्टोर पर पहुंचे थे और पत्थर फेंकने लगे थे। भागने से पहले उनमें से एक ने पिस्तौल जैसा कुछ दिखाया। वह स्कूटर पर बैठा रहा।

पुलिस ने हथियार कानून और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और वहर अहमद एवं बाद में किशोर को पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों के कबूलनामे के अनुसार, वे तीन जुलाई को अपने दोस्त ध्रुव के साथ शराब पी रहे थे, जब ध्रुव ने वहर की बहन के साथ स्टोर के कर्मचारियों द्वारा बार-बार किए जाने वाले दुर्व्यवहार पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

पुलिस का कहना है कि गुस्से में, तीनों ने अगली सुबह कर्मचारियों को डराने की योजना बनाई। चार जुलाई को, जब वहर और किशोर स्कूटर पर स्टोर पहुंचे, तो ध्रुव पैदल आया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).