ताजा खबरें | झारखंड के 1800 स्कूलों में हो रही है शुक्रवार को छुट्टी, एनआईए जांच करे: भाजपा सांसद

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को लोकसभा में दावा किया कि झारखंड में 1800 स्कूलों में रविवार की बजाय शुक्रवार को छुट्टी हो रही है जो इसका प्रमाण है कि देश ‘इस्लामीकरण’ की तरफ बढ़ रहा है।

नयी दिल्ली, पांच अगस्त भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को लोकसभा में दावा किया कि झारखंड में 1800 स्कूलों में रविवार की बजाय शुक्रवार को छुट्टी हो रही है जो इसका प्रमाण है कि देश ‘इस्लामीकरण’ की तरफ बढ़ रहा है।

उन्होंने सदन में शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाते हुए कहा कि इस मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआई) से कराई जाए ताकि कड़ा संदेश दिया जा सके।

दुबे ने कहा, ‘‘मैं झारखंड राज्य में हो रहे इस्लामीकरण की ओर ध्यान दिला रहा हूं। राज्य के कुछ जिलों में जनसंख्या का संतुलन बदल गया है। बांग्लादेश निकट है और इसलिए ऐसा हो रहा है।’’

उनके मुताबिक, ‘‘अचानक देखने में आया कि झारखंड में 1800 ऐसे स्कूल हैं जिन्होंने अपने नाम में उर्दू शब्द लगा लिया। इन स्कूलों में रविवार को छुट्टी नहीं होती है, बल्कि शुक्रवार को हो रही है।’’

भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘देश इस्लामीकरण की तरफ बढ़ रहा है। झारखंड उसे रास्ता दे रहा है। इसकी एनआईए से जांच कराई जाए। यह कड़ा संदेश जाना चाहिए कि किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’

भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने झारखंड के पिछड़ेपन का विषय उठाया और दावा किया कि विकास के कई मानकों पर राज्य बहुत पिछड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य अपने लोगों को अनुसंधान, अवसर और कौशल विकास मुहैया कराने में विफल है। झारखंड में सिर्फ सात-आठ नए स्टार्ट-अप पंजीकृत हुए हैं। केंद्र सरकार निर्देश दे कि राज्य सरकार अपनी कार्य प्रणाली में सुधार करे।’’

बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली ने उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के बकाये का मुद्दा उठाया और कहा कि केंद्र सरकार सुनिश्चित करे कि किसानों को बकाया मिले और ब्याज भी मिले।

एआईएमआईएम के इम्तियाज जलील ने दावा किया कि महाराष्ट्र के एक इलाके में सात महीने में 700 किसानों ने आत्महत्या की है।

उन्होंने कहा कि सरकार इसकी जांच कराए और परिवारों की मदद करे।

भारतीय जनता पार्टी के सुशील कुमार सिंह, बीजू जनता दल के चंद्रशेखर साहू, तृणमूल कांग्रेस की मिमी चक्रवर्ती और कुछ अन्य सदस्यों ने लोक महत्व के अलग-अलग विषय उठाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ladki Behan Yojna e-KYC Deadline: लाड़की बहन योजन के लिए ई-केवाईसी सुधार की प्रकिया जल्द करें पूरी, 31 मार्च हैं लास्ट डेट

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स