जरुरी जानकारी | फ्रेश टु होम ने दुबई के सरकारी निवेश कोष सहित अन्य निवेशकों से जुटाये 12.10 करोड़ डालर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ‘ऑनलाइन’ मांस और मछली बेचने वाली ई-वाणिज्य कंपनी फ्रेंश टू होम ने इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन ऑफ दुबई (आईसीडी) की अगुवाई में विभिन्न निवेशकों से 12.10 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटाई हैं।

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर ‘ऑनलाइन’ मांस और मछली बेचने वाली ई-वाणिज्य कंपनी फ्रेंश टू होम ने इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन ऑफ दुबई (आईसीडी) की अगुवाई में विभिन्न निवेशकों से 12.10 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटाई हैं।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उसने आईसीडी के अलावा इनवेस्टकार्प, एसेंट कैपिटल, डीएफसी और द एलाना ग्रुप समेत अन्य निवेशकों से कुल 12.10 करोड़ डॉलर की राशि जुटायी है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: ब्लैकमेलिंग से परेशान लड़की ने की खुदकुशी.

फ्रेंश टू होम के सह-संस्थापक और सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) एस कदाविल ने कहा, ‘‘...जुटायी गयी इस पूंजी से हमें भारत और पश्चिम एशिया में विस्तार में मदद मिलेगी।’’

बयान के अनुसार फ्रेश टू होम के पास हर महीने करीब 15 लाख ग्राहकों के आर्डर आते हैं जबकि बिक्री 8.5 करोड़ डॉलर सालाना के लगभग है। कंपनी का इरादा वर्ष 2021 तक अपने बिक्री को 20 करोड़ डालर तक पहुंचाने का है।

यह भी पढ़े | केन्द्र ने जम्मू कश्मीर औद्योगिक विकास निगम की स्थापना के लिये जारी की अधिसूचना.

कंपनी का दावा है कि उसके मंच के जरिये विक्रेताओं को किसानों और मछली पालकों से मांस और मछली की सीधी आपूर्ति की जाती है। यह आपूर्ति मुंबई, दिल्ली, एनसीआर, बेंगलूरू, हैदराबाद, पुणे, केरल और तमिलनाडु तथा संयुक्त अरब अमीरात तक की जाती है।

पूंजी जुटाने के इस दौर में बी- श्रृंखला के प्रमुख निवेशक आयरन पिल्लर ने भाग लिया और 1.90 करोड़ डालर का निवेश कया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\