विदेश की खबरें | फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स ने जीता साहित्य में नोबेल पुरस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नोबेल समिति ने कहा कि एरनॉक्स (82) का उल्लेख, “साहस और लाक्षणिक ​​तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने” वाली उनकी लेखनी के लिये किया जाता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

नोबेल समिति ने कहा कि एरनॉक्स (82) का उल्लेख, “साहस और लाक्षणिक ​​तीक्ष्णता के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने” वाली उनकी लेखनी के लिये किया जाता है।

स्वीडिश अकादमी के स्थायी सचिव मेट्स माल्म ने स्वीडन के स्टाकहोम में बृहस्पतिवार को विजेता की घोषणा की।

निएंडरथल डीएनए के रहस्यों को उजागर करने वाले वैज्ञानिक को सम्मानित करने वाले चिकित्सा पुरस्कार के साथ सोमवार को नोबेल पुरस्कार की घोषणाओं का सप्ताह शुरू हो गया। तीन वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को भौतिकी में इस खोज के लिए यह पुरस्कार जीता कि छोटे कण अलग होने पर भी एक दूसरे के साथ संबंध बनाए रख सकते हैं।

रसायन विज्ञान में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन आर बर्टोज्जी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को समान भागों में ‘अणुओं के एक साथ विखंडन’ का तरीका विकसित करने के लिए बुधवार को प्रदान किया गया था।

नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार और तथा अर्थशास्त्र के लिये नोबेल पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\