खेल की खबरें | फ्रेंच ओपन :वावरिंका ने पहले दौर में मर्रे को हराया, ज्वेरेव भी जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के कारण फ्रेंच ओपन मई की बजाय सितंबर में हो रहा है । फ्रांस में कोरोना वायरस के बढते मामलों के चलते 1000 दर्शकों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई।

कोरोना वायरस महामारी के कारण फ्रेंच ओपन मई की बजाय सितंबर में हो रहा है । फ्रांस में कोरोना वायरस के बढते मामलों के चलते 1000 दर्शकों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई।

वावरिंका ने रविवार को खेले गए इस मुकाबले में 97 मिनट में मर्रे को 6 . 1, 6 . 3, 6 . 2 से हराया ।

यह भी पढ़े | RCB vs MI IPL 2020: टीम इंडिया के 2 दिग्गजों के बीच आज जंग, मैच के रोमांचक होने के आसार.

मर्रे पूरे मैच में छह गेम ही जीत सके जो उनके 237 ग्रैंडस्लैम मैचों के कैरियर का सबसे खराब प्रदर्शन है ।वह 2014 में भी रोलां गैरो पर 12 बार के चैम्पियन रफेल नडाल से हारे थे ।

इससे पहले दो ग्रैंडस्लैम चैम्पियन की टक्कर पहले दौर में 2012 विम्लबडन में हुई थी जब नोवाक जोकोविच के सामने जुआन कार्लोस फरेरो थे । फ्रेंच ओपन में 199 में माइकल चांग और येवजेनी काफेलनिकोव पहले दौर में एक दूसरे से खेले थे ।

यह भी पढ़े | RR vs KXIP 9th IPL Match 2020: ऐतिहासिक मैच में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 4 विकेट से हराया, राहुल तेवतिया ने एक ओवर में जड़े 5 छक्के.

छठी वरीयता प्राप्त ज्वेरेव ने 91वीं रैंकिंग वाले डेनिस नोवाक को 7 . 5, 6 . 2, 6 . 4 से मात दी । उन्होंने मैच में दस ऐस लगाये और उनकी सर्विस बस एक बार टूटी ।

इससे पहले अर्जेंटीना के जुआन इगनासियो लोंडेरो ने करीब पांच घंटे चले पांच सेटों के मुकाबले में हमवतन फेडरिको डेलबोनिस को 6 . 4, 7 . 6 , 2 . 6, 1 . 6, 14 . 12 से हराया । फ्रेंच ओपन ऐसा अकेला ग्रैंडस्लैम है जिसमें आखिरी सेट में टाइब्रेकर का इस्तेमाल नहीं होता है ।

अमेरिकी धुरंधर वीनस विलियम्स इस साल तीसरे ग्रैंडस्लैम में भी पहले दौर में हार गई ।आस्ट्रेलिया ओपन और अमेरिकी ओपन में भी वह इससे आगे नहीं बढ सकी थी । उन्हें अन्ना कैरोलिना ने 6 . 4, 6 . 4 से हराया ।

वहीं 16 वर्ष की अमेरिकी कोको गॉ ने ब्रिटेन की योहाना कोंटा को 6 . 3, 6 . 3 से मात दी । वहीं शीर्ष वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप ने सारा एस टोरमो को 6 . 4, 6 . 0 से हराया ।

पुरूष वर्ग में इटली के 19 वर्ष के जानिक सिनेर ने दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी डेविड गोफिन को मात दी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड