विदेश की खबरें | फ्रांस की पत्रिका शार्ली हेब्दो ने फिर छापा पैंगबर का कार्टून

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह घोषणा मंगलवार को की गई। यह जनवरी 2015 में ‘शार्ली हेब्दो’ और उसके दो दिन बाद कोशर सुपरमार्केट में हुए हमलों के लिए चल रहे पहले मुकदमे की पूर्व संध्या पर हुई है।

यह घोषणा मंगलवार को की गई। यह जनवरी 2015 में ‘शार्ली हेब्दो’ और उसके दो दिन बाद कोशर सुपरमार्केट में हुए हमलों के लिए चल रहे पहले मुकदमे की पूर्व संध्या पर हुई है।

इन हत्याओं ने पूरे यूरोप में इस्लामिक स्टेट संगठन द्वारा हिंसा की नयी लहर शुरू कर दी थी। पत्रिका के कार्यालयों में 12 लोगों समेत 17 लोग मारे गए थे। इनमें तीनों हमलावर भी शामिल थे।

यह भी पढ़े | COVID-19 के कारण ऑस्ट्रेलिया में 30 साल बाद आई मंदी, GDP में 7% की गिरावट दर्ज.

बुधवार से शुरू हो रहा मुकदमा 13 पुरुषों और एक महिला के खिलाफ चलेगा जिनपर हथियार एवं अन्य साजो-सामान उपलब्ध कराने का आरोप है। इस हफ्ते हास्य चित्रों के साथ प्रकाशित एक संपादकीय में, पत्रिका ने कहा कि भले ही हमलों के बाद से उसने मोहम्मद के कार्टून प्रकाशित करने से इनकार किया था लेकिन मुकदमा शुरू होने के कारण ऐसा करना जरूरी था।

संपादकीय में कहा गया, “ यह राजनीतिक या पत्रकारीय कायरता से नहीं उपजा है।”

यह भी पढ़े | पाकिस्तान: इमरान सरकार के राज में अल्पसंख्यकों का बुरा हाल, पाक की दमनकारी नीतियों के खिलाफ पूरी दुनिया में प्रदर्शन.

हमलावर, भाई शेरिफ और सैद कोआची ने नरसंहार के बाद जोर से चिल्लाकर कहा था, “हमने पैगंबर का बदला लिया है।”

अल-कायदा के नाम पर हमला किए जाने का दावा करते हुए उन्होंने फिर एक घायल पुलिसकर्मी की बेहद करीब से गोली मारकर हत्या कर दी थी और वहां से फरार हो गए।

दो दिन बाद, जेल के उनके एक सहयोगी ने यहूदी सब्बात की पूर्व संध्या पर कोशर सुपरमार्केट पर हमला कर, चार बंधकों की हत्या कर दी थी और इस्लामिक स्टेट संगठन से अपना संबंध बताया था।

एपी नेहा प्रशांत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट