जरुरी जानकारी | रेल गलियारे के 40 प्रतिशत हिस्से पर मालगाडियों का परिचालन शुरू हो जाएगा अगले साल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अलग से बनाये जा रहे रेल गलियारे के 40 प्रतिशत हिस्से पर अगले साल से मालगाड़ियां चलना शुरू हो जाएंगी। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (डीएफसीसीआईएल) ने शुक्रवार को एक बयान में यह कहा।

नयी दिल्ली, 20 नवंबर अलग से बनाये जा रहे रेल गलियारे के 40 प्रतिशत हिस्से पर अगले साल से मालगाड़ियां चलना शुरू हो जाएंगी। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (डीएफसीसीआईएल) ने शुक्रवार को एक बयान में यह कहा।

मालगाड़ियों के लिये अलग से बनाया जा रहा गलियारा (डीएफसी) रेलवे की बड़ी ढांचागत परियोजनाओं में से एक है। इस पर कुल 81,459 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता?.

डीएफसी के तहत मुंबई में जवाहर लाल नेहरू बंदरगाह से उत्तर प्रदेश में दादरी तक 1,504 किलोमीटर और पंजाब में लुधियाना से पश्चिम बंगाल में दानकुनी तक 1,856 किलोमटर लंबा पूर्वी गलियारा है।

डीएफसीसीआईएल के प्रबंध निदेशक आर एन सिंह ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2020-21 में डीएफसी मार्ग का 40 प्रतिशत हिस्सा पूरा होना है। दिसंबर 2021 तक कानपुर, खुर्जा, दादरी, रेवाड़ी, अजमेर, पालनपुर से गुजरात के बंदरगाह तक मार्ग तैयार हो जाएगा।’’

यह भी पढ़े | Indira Priyadarshini Nature Safari Mohraenga’ Inauguration Live Streaming: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल राज्य के नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन का कर रहे है उद्घाटन, यहां देखें लाइव.

उन्होंने कहा, ‘‘इससे क्षेत्र में औद्योगिक परिदृश्य मजबूत होगा। ज्यादातर खंड मार्च 2020 तक चालू हो जाएंगे जबकि शेष पूरा पूर्वी और पश्चिम गलियारा जून 2022 तक चालू होगा।’’

अधिकारियों के अनुसार डीएफसी के अंतर्गत दादरी से रेवाड़ी का मार्ग तैयार होने से रेलवे की रो-रो सेवा (रोल-ऑन रोल-ऑफ) शुरू हो सकती है। इससे दिल्ली औरआसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण में कमी आएगी।

रेलवे की रो-रो सेवा एक डिलिवरी मॉडल है। इसमें सामान से लदे ट्रकों को मालगाड़ियों के जरिये गंतव्य तक पहुंचाया जाता है। इससे सड़कों पर भीड़ कम होती है।

बयान के अनुसार रेलवे तीन और गलियारे पर काम कर रही है। इनके लिये सर्वे का काम 2021 तक पूरा हो जाएगा।

ये डीएफसी हैं- पूर्वी तट गलियारा, पूर्वी-पश्चिम गलियारा और उत्तर-दक्षिा उप-गलियारा।

इन गलियारों को 2030 तक पूरा किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\