देश की खबरें | सीमा सुरक्षा बल के भगोड़े राशन कोष सहायक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के कच्छ जिले में सीमा सुरक्षा बल के सहायक राशन कोष प्रभारी के खिलाफ कथित रूप से 26.11 लाख रुपये का घपला करने के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गांधीधाम, नौ नवंबर गुजरात के कच्छ जिले में सीमा सुरक्षा बल के सहायक राशन कोष प्रभारी के खिलाफ कथित रूप से 26.11 लाख रुपये का घपला करने के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अधिकारी 2016 से ही लापता है और उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया है ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020 Results: तेज प्रताप यादव बोले-हमने जन्मदिन पर तेजस्वी को बहुत बड़ा गिफ्ट दिया, वह सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे.

गांधीधाम के ‘ए’ डिवीजन पुलिस थाने में रविवार की रात दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपी मोहम्मद उमर 2016 की शुरुआत में कच्छ जिले के गांधीधाम शहर के पास स्थित सीमा सुरक्षा बल परिसर में राशन कोष के सहायक प्रभारी के तौर पर राशन खरीद और कोष की देखभाल कर रहा था।

गांधीधाम के ‘ए’ डिवीजन पुलिस थाने के उप निरीक्षक जे एन चावड़ा ने बताया, ''आरोपी का अब भी पता नहीं है। अनधिकृत रूप से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर सीमा सुरक्षा बल ने 2016 में ही उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था और पुलिस को इसकी तत्काल सूचना दी थी ।

यह भी पढ़े | Karnataka: BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने नहीं पहना फेस मास्क, कोर्ट के आदेश के बाद वसूला गया 250 रुपये का जुर्माना.

चावड़ा ने बताया, ''हमने उमर के​ खिलाफ धोखाधड़ी एवं आपराधिक विश्वास घात के मामले में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 420 एवं 409 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है ।

उन्होंने बताया कि यह प्राथमिकी सीमा सुरक्षा बल की ओर से दी गयी शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\