देश की खबरें | ठाणे जिले में ‘ऑनलाइन’ नौकरी के नाम पर व्यक्ति से 54.9 लाख रुपये की ठगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में साइबर जालसाजों ने ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर 33 वर्षीय एक व्यक्ति से कथित तौर पर 54.9 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 27 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में साइबर जालसाजों ने ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर 33 वर्षीय एक व्यक्ति से कथित तौर पर 54.9 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बदलापुर निवासी पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
अधिकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि एक महिला ने खुद को एक कंपनी में ‘टीम लीडर’ बताकर उससे संपर्क किया और उसे ऑनलाइन नौकरी का प्रस्ताव दिया।
अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को ‘टेलीग्राम ऐप्लीकेशन’ के जरिए एक ऑनलाइन गेम भेजा गया था और उसे यह गेम खेलने के लिए पर्याप्त पुरस्कार राशि का आश्वासन दिया गया था। ऐप पर गेम खेलने के लिए उससे कुछ रुपयों का भुगतान करने को कहा गया था।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने सितंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच 54.9 लाख रुपये का भुगतान किया, लेकिन उसे कोई राशि वापस नहीं मिली।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2025 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

