एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नागपुर के व्यापारी से 2.98 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागपुर में एक हार्डवेयर कंपनी के मालिक ने एक स्टील व्यापारी से कथित तौर पर करीब तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नागपुर के व्यापारी से 2.98 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

नागपुर, तीन मई नागपुर में एक हार्डवेयर कंपनी के मालिक ने एक स्टील व्यापारी से कथित तौर पर करीब तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उसने खरीदे गए सामान के पैसे देने से इनकार कर दिया। शिकायतकर्ता सुनील मुरलीधर तुलस्यान की कंपनी आरोपी मुर्तुजा यूसुफ शाकिर की स्वामित्व वाली एक हार्डवेयर ट्रेडिंग कंपनी को स्टील कॉइल की आपूर्ति करती थी।

पुलिस ने बताया कि 10 दिसंबर 2023 से आठ मई 2024 के बीच शाकिर ने तुलस्यान की कंपनी से 2,97,74,740 रुपये मूल्य का स्टील का सामान खरीदा।

शाकिर ने चेक के जरिए भुगतान किया जो बाउंस हो गया। वह भुगतान में देरी करता रहा, जिसके बाद तुलस्यान ने लकड़गंज पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शाकिर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2025 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).