खेल की खबरें | मुंबई में 1 से 15 जून तक फ्रेंचाइजी आधारित रग्बी प्रीमियर लीग आयोजित होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी आधारित रग्बी सेवन्स लीग का पहला चरण ‘रग्बी प्रीमियर लीग’ के नाम से यहां एक से 15 जून तक आयोजित किया जाएगा।

मुंबई, चार अप्रैल दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी आधारित रग्बी सेवन्स लीग का पहला चरण ‘रग्बी प्रीमियर लीग’ के नाम से यहां एक से 15 जून तक आयोजित किया जाएगा।

देश में रग्बी का संचालन करने वाली रग्बी इंडिया और जीएमआर स्पोर्ट्स ने शुक्रवार को इस प्रतियोगिता की घोषणा की। इसका आयोजन मुंबई फुटबॉल एरिना में किया जाएगा।

आयोजकों ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘खेल के सबसे बड़े सितारों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक रग्बी सेवन्स कैलेंडर पर एक समर्पित विंडो बनाई गई है। ’’

प्रतियोगिता में दुनिया भर के शीर्ष खिलाड़ी भारत के छह शहरों पर आधारित फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करेंगे जिसमें 15 दिनों में कुल 34 मैच खेले जाएंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘फ्रेंचाइजी में बेंगलुरु ब्रेवहार्ट्स, चेन्नई बुल्स, दिल्ली रेड्ज, हैदराबाद हीरोज, कलिंगा ब्लैक टाइगर्स और मुंबई ड्रीमर्स शामिल हैं। ’’

प्रतियोगिता में रग्बी के ताकतवर देश अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका, कीनिया, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, फिजी, अमेरिका और आयरलैंड के कुल 30 मार्की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान