खेल की खबरें | फ्रांस की गैर वरीय बोइसन ने पेगुला को हराकर उलटफेर किया, गॉफ के साथ क्वार्टर में पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बोइसन कभी भी फ्रेंच ओपन में नहीं खेली हैं और वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करने वाली 361वीं रैंकिंग की इस खिलाड़ी ने पेगुला को 3-6, 6-4, 6-4 से हराकर उलटफेर किया। पेगुला पिछले साल अमेरिकी ओपन की उप विजेता थीं।

बोइसन कभी भी फ्रेंच ओपन में नहीं खेली हैं और वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करने वाली 361वीं रैंकिंग की इस खिलाड़ी ने पेगुला को 3-6, 6-4, 6-4 से हराकर उलटफेर किया। पेगुला पिछले साल अमेरिकी ओपन की उप विजेता थीं।

स्थानीय खिलाड़ी बोइसन बुधवार को क्वार्टरफाइनल में छठी वरीयता प्राप्त मीरा आंद्रीवा से खेलेंगी। उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘‘नहीं जानती क्या कहूं, लेकिन आप सभी का शुक्रिया। इस कोर्ट पर खेलना और ऐसा माहौल, सचमुच शानदार अहसास है। ’’

इस तरह बोइसन दूसरी वरीय कोको गॉफ के साथ चौथे दौर में पहुंच गई हैं। 2023 अमेरिकी ओपन चैंपियन गॉफ ने 20वीं रैंकिंग की इकेटरीना एलेक्सांद्रोवा को 6-0, 7-5 से पराजित किया।

अमेरिका की मैडिसन कीज ने हमवतन हेली बापटिस्टे को 6-3, 7-5 से और आंद्रीवा ने दारिया कसातकिना को 7-5, 6-3 से हराया।

गत चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने रविवार को पुरुष एकल के तीसरे दौर में बेन शेल्टन को शिकस्त देकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया जबकि महिला वर्ग में एलिना स्वितोलिना ने पिछले साल की उपविजेता जैस्मिन पाओलिनी को पराजित किया।

दूसरे वरीय और चार बार ग्रैंडस्लैम चैंपियन अल्काराज ने शेल्टन पर तीन घंटे 19 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6 (8), 6-3, 4-6, 6-4 से जीत दर्ज की।

अब क्वार्टरफाइनल में अल्काराज का सामना अमेरिका के 12वें नंबर के खिलाड़ी टॉमी पॉल से होगा।

महिला वर्ग में 13वीं वरीय स्वितोलिना ने 2024 की उप विजेता पाओलिनी को 4-6, 7-6 (6), 6-1 से हराकर पांचवीं बार रोलां गैरां के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना तीन बार की गत चैंपियन इगा स्वियातेक से होगा।

स्वियातेक ने 2022 विम्बलडन चैंपियन एलिना रिबाकिना को 1-6, 6-3, 7-5 से शिकस्त दी।

महिला वर्ग में अन्य क्वार्टरफाइनल में नंबर एक आर्यना सबालेंका का सामना झेंग किनवेन से होगा। सबालेंका ने अमेरिका की अमांडा एनिसिमोवा को 7-5, 6-3 से हराया जबकि 2024 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता झेंग ने लियूडमिला सैमसोनोवा को 7-6 (5), 1-6, 6-3 से मात दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\