देश की खबरें | फ्रांस की रक्षा मंत्री अगले माह कर सकती हें भारत की यात्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्रोरेन्स पार्ली का 10 सितंबर के आस पास भारत आने का कार्यक्रम है। वह भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से लड़ाकू विमान राफेल को शामिल किए जाने के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी और साथ ही सामारिक संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक करेंगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 अगस्त फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्रोरेन्स पार्ली का 10 सितंबर के आस पास भारत आने का कार्यक्रम है। वह भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से लड़ाकू विमान राफेल को शामिल किए जाने के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी और साथ ही सामारिक संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक करेंगी।

मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने शुक्रवार को यह बात कही।

यह भी पढ़े | दिल्ली: मैक्स इंडिया के शेयर BSE में 80 रुपये पर हुए सूचीबद्ध, 5.26 प्रतिशत से गिरकर 76 रुपये तक पहुंचा.

उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना ने कार्यक्रम के लिए 10 सितंबर की तिथि प्रस्तावित की है और पार्ली की संभावित यात्रा के लिए दोनों पक्ष संपर्क में हैं।

गौरतलब है कि पांच राफेल विमानों का पहली खेप 29 जुलाई को वायुसेना के अंबाला हवाई ठिकाने पर पहुंची थी। उन्हें अभी औचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल नहीं किया गया है।

यह भी पढ़े | मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में तेजी, 4 महीने में डॉलर के मुकाबले 5 फीसदी मजबूत हुआ रुपया.

सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और देश के शीर्ष सैन्य अधिकारी अंबाला हवाई ठिकाने पर होने वाले इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

सिंह के साथ दो जून को फोन पर हुई बातचीत में फ्रांसीसी रक्षा मंत्री ने भारत आने और द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर बातचीत की इच्छा व्यक्त की थी।

गौरतलब है कि भारत ने 58,000 करोड़ रुपए की लागत से 36 राफेल विमान खरीदने के लिए फ्रांस के साथ सितंबर 2016 में अंतर सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\