विदेश की खबरें | फ्रांस: मंत्रियों पर पाबंदियों का उल्लंघन करते हुए रेस्तरां में खाना खाने का आरोप
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पेरिस के अभियोजन कार्यालय ने कहा कि रविवार को मामले की जांच शुरू की गई।
पेरिस के अभियोजन कार्यालय ने कहा कि रविवार को मामले की जांच शुरू की गई।
दरअसल फ्रेंच नेटवर्क एम6 पर सप्ताहांत में एक कार्यक्रम प्रसारित हुआ था जिसमें एक व्यक्ति ने कहा था कि उसने ‘‘कुछ मंत्रियों के साथ’’ दो या तीन रेस्तरां में खाना खाया था।
इसके तत्काल बाद सरकार के मंत्रियों ने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया। गृह मंत्री जेराल्ड डारमेनिन ने पुलिस से मामले की जांच करने को कहा है।
अभियोजन कार्यालय ने सोमवार को कहा कि कार्यक्रम में दिखाई दिया व्यक्ति अपने दावे से मुकर गया है, इसके बावजूद जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि देश में संक्रमण को रोकने के लिए रेस्तरां पिछले वर्ष अक्टूबर माह से बंद चल रहे हैं।
देश के अस्पतालों में आईसीयू दोबारा मरीजों से भर गए हैं और इसे देखते हुए नए आंशिक लॉकडाउन लगाए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)