एजेंसी न्यूज

कंपनियों को 20 अरब यूरो की पूंजी मदद दे सकता है फ्रांस

उन्होंने बताया कि यह कोष नये बजट की योजना का हिस्सा होगा। नये बजट की योजना अगले सप्ताह मंत्रिमंडल के समक्ष रखी जाने वाली है।

कंपनियों को 20 अरब यूरो की पूंजी मदद दे सकता है फ्रांस

उन्होंने यूरोप-1 रेडियो से कहा, ‘‘हमने एक विशेष कोष में 20 अरब यूरो डालने का निर्णय लिया है। यह कोष उन कंपनियों की मदद के लिये होगा जिन्हें इसकी जरूरत है।’’

उन्होंने बताया कि यह कोष नये बजट की योजना का हिस्सा होगा। नये बजट की योजना अगले सप्ताह मंत्रिमंडल के समक्ष रखी जाने वाली है।

फ्रांस में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये लॉकडाउन लागू है। इसके कारण कंपनियों का परिचालन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। अनुमान है कि फ्रांस में लॉकडाउन को कम से कम दो सप्ताह के लिये यानी अप्रैल अंत तक के लिये बढ़ाया जा सकता है।

ली मेयर ने कहा, ‘‘जहां तक एयर फ्रांस का सवाल है, हम समय आने पर दखल देने के लिये तैयार हैं।’’

वाहन कंपनी रेनॉ के प्रमुख ज्यां डोमिनिक सेनार्ड ने अलग से एक बयान में कहा कि उन्हें इस संकट से निकलने के लिये सरकार द्वारा प्रायोजित चार से पांच अरब का कर्ज मिलने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2020 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).