विदेश की खबरें | फ्रांस: जंगल में आग की वजह से मारसेई हवाई अड्डे से विमानों का परिचालन बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आग संबंधी घटनाओं में कम से कम नौ लोग घायल हुए हैं और कई निवासियों को या तो अपने घर खाली करने पड़े या फिर वे घरों के अंदर बंद रहे क्योंकि भूमध्य सागर से सटा पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

आग संबंधी घटनाओं में कम से कम नौ लोग घायल हुए हैं और कई निवासियों को या तो अपने घर खाली करने पड़े या फिर वे घरों के अंदर बंद रहे क्योंकि भूमध्य सागर से सटा पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया है।

मारसेई में एक बड़े अस्पताल को जनरेटर से बिजली देनी पड़ी, आसपास के अधिकतर इलाकों में रेल यातायात रोक दिया गया और कुछ सड़कें बंद कर दी गईं तथा अन्य सड़कों पर जाम लग गया।

प्रांत के अधिकारियों ने कहा कि जंगल की आग बुझाने के लिए 1,000 से अधिक दमकल कर्मियों को तैनात किया गया। आग ने पहले ले पेन-मिराबो शहर को अपनी चपेट में लिया और फिर मारसेई शहर इसकी जद में आया। आग की चपेट में करीब 720 हेक्टेयर (एकड़) जमीन आई।

स्थानीय प्रांतीय प्रशासन के अनुसार, नौ दमकलकर्मी घायल हो गए हैं। हालांकि किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है।

प्रांतीय प्रशासन ने मंगलवार शाम को एक बयान में कहा कि आग अब तक नहीं बुझी है लेकिन ‘‘स्थिति नियंत्रण में है’’ । प्रशासन ने आग को ‘‘विशेष रूप से घातक’’ बताया।

मारसेई हवाई अड्डे ने घोषणा की कि रनवे को दोपहर के समय बंद कर दिया गया था।

प्रांतीय प्रशासक ने कहा कि मारसेई के एक खूबसूरत इलाके एल’एस्टाक में पटरियों के पास आग लगने के बाद ट्रेन यातायात को रोक दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\