एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजारों में एफपीआई ने किया निवेश, चीन को लेकर चिंता जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता, चीन में आर्थिक चिंता और घरेलू अर्थव्यवस्था की स्थिरता के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस महीने अब तक भारतीय शेयर बाजारों में 3,200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है।

जरुरी जानकारी | वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजारों में एफपीआई ने किया निवेश, चीन को लेकर चिंता जारी

नयी दिल्ली, 13 अगस्त वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता, चीन में आर्थिक चिंता और घरेलू अर्थव्यवस्था की स्थिरता के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस महीने अब तक भारतीय शेयर बाजारों में 3,200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ''चूंकि पिछले तीन महीनों से बाजार में तेजी है, इसलिए एफपीआई कुछ मुनाफावसूली कर सकते हैं।''

कोटक सिक्योरिटीज में इक्विटी शोध (खुदरा) प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा कि चीन में मांग घटने के कारण वैश्विक आर्थिक हालात चुनौतीपूर्ण हो रहे हैं। वैश्विक शेयर बाजारों में किसी भी कमजोरी से स्थानीय बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव हो सकता है और इसके चलते एफपीआई आवक भी प्रभावित हो सकती है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 1-11 अगस्त के दौरान भारतीय इक्विटी में शुद्ध रूप से 3,272 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

मॉर्निंगस्टार इंडिया के संयुक्त निदेशक हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ''जून तिमाही में उम्मीद से बेहतर ने भावनाओं को समर्थन दिया।''

समीक्षाधीन अवधि में एफपीआई ने इक्विटी के अलावा ऋण बाजार में 2,860 करोड़ रुपये का निवेश किया।

पाण्डेय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2023 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).