जरुरी जानकारी | भारतीय कंपनियों के शेयरों में एफपीआई निवेश मूल्य सात प्रतिशत बढ़कर 592 अरब डॉलर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एक रिपोर्ट के अनुसार जून 2021 में समाप्त पहली तिमाही में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा खरीदे गये भारतीय शेयरों का मूल्य 592 अरब डॉलर हो गया, जो इससे पिछली तिमाही से सात फीसदी अधिक है।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त एक रिपोर्ट के अनुसार जून 2021 में समाप्त पहली तिमाही में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा खरीदे गये भारतीय शेयरों का मूल्य 592 अरब डॉलर हो गया, जो इससे पिछली तिमाही से सात फीसदी अधिक है।

यह काफी हद तक भारतीय शेयर बाजारों के मजबूत प्रदर्शन के साथ-साथ एफपीआई से मजबूत शुद्ध प्रवाह की वजह से संभव हुआ है।

रिपोर्ट में कहा गया, "जून 2021 को समाप्त तिमाही में भारतीय शेयरों में एफपीआई निवेश का मूल्य 592 अरब डॉलर था, जो पिछली तिमाही में दर्ज 552 अरब डॉलर से काफी अधिक था। इसमें लगभग सात प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी।"

एक साल पहले जून 2020 में भारतीय शेयरों में एफपीआई के निवेश का मूल्य 344 अरब डॉलर था।

हालांकि, घरेलू शेयर बाजारों के कुल पूंजीकरण में विदेशी निवेशकों का योगदान मार्च तिमाही के 19.9 प्रतिशत से समीक्षाधीन तिमाही के दौरान मामूली रूप से घटकर 19.1 प्रतिशत रह गया।

ऑफशोर म्यूचुअल फंड अन्य बड़े एफपीआई जैसे ऑफशोर बीमा कंपनियों, हेज फंड और सॉवरेन वेल्थ फंड के अलावा, कुल विदेशी पोर्टफोलियो निवेश का एक महत्वपूर्ण घटक है।

जून 2021 को समाप्त तिमाही में एफपीआई ने 0.68 अरब डालर की शुद्ध खरीदारी की, जबकि मार्च 2021 में समाप्त तिमाही में 7.64 अरब डॉलर का शुद्ध प्रवाह दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड