जरुरी जानकारी | एफपीआई ने मार्च में अबतक भारतीय बाजारों में 8,642 करोड़ रुपये डाले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अबतक भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 8,642 करोड़ रुपये डाले हैं।
नयी दिल्ली, 21 मार्च विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अबतक भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 8,642 करोड़ रुपये डाले हैं।
डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार एक से 19 मार्च के दौरान एफपीआई ने शेयरों में 14,202 करोड़ रुपये डाले, जबकि उन्होंने ऋण या बांड बाजार से 5,560 करोड़ रुपये की निकासी की। इस तरह उनका शुद्ध निवेश 8,642 करोड़ रुपये रहा।
इससे पहले फरवरी में एफपीआई ने भारतीय बाजारों में 23,663 करोड़ रुपये और जनवरी में 14,649 करोड़ रुपये डाले थे।
मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘कुछ समय तक सतर्क रुख अपनाने के बाद इस सप्ताह बाजार में उतार-चढ़ाव और करेक्शन के चलते एफपीआई ने शेयरों में निवेश बढ़ाया है।’’
उन्होंने कहा कि अमेरिका के 1,900 अरब डॉलर के महामारी राहत पैकेज की वजह से भी वैश्विक वित्तीय बाजारों में काफी अधिक तरलता उपलब्ध है।
वहीं जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि अमेरिका में बांड पर रिटर्न बढ़ने के बाद एफपीआई का प्रवाह प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति की आशंका से वैश्विक बाजारों में सतर्कता का रुख है।
उन्होंने कहा कि भारत को छोड़कर ज्यादातर एशियाई बाजारों से एफपीआई ने निकासी की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2021 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

