जरुरी जानकारी | डॉलर सूचकांक में नरमी के बीच एफपीआई ने एक हफ्ते में 14,000 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर सूचकांक में नरमी के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटी पर अपना सकारात्मक रुख जारी रखा। उन्होंने अगस्त के पहले सप्ताह में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया।

नयी दिल्ली, सात अगस्त डॉलर सूचकांक में नरमी के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटी पर अपना सकारात्मक रुख जारी रखा। उन्होंने अगस्त के पहले सप्ताह में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया।

इससे पहले जुलाई में भी विदेशी निवेशक शुद्ध खरीदार थे। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जुलाई में लगभग 5,000 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। इस तरह अप्रैल के पहले सप्ताह में एफपीआई का कुल निवेश जुलाई माह के पूरे निवेश से अधिक रहा।

एफपीआई ने लगातार नौ महीनों तक भारी शुद्ध निकासी के बाद जुलाई में शुद्ध खरीदारी की। इससे पहले वे पिछले साल अक्टूबर से लगातार शुद्ध बिकवाली कर रहे थे। अक्टूबर 2021 और जून 2022 के बीच, उन्होंने भारतीय इक्विटी बाजारों में 2.46 लाख करोड़ रुपये की भारी बिक्री की।

यस सिक्योरिटीज के संस्थागत इक्विटी के प्रमुख विश्लेषक हितेश जैन ने कहा कि अगस्त के दौरान एफपीआई प्रवाह सकारात्मक रहने की उम्मीद है, क्योंकि रुपये के लिए सबसे खराब स्थिति खत्म हो गई है और कच्चा तेल भी एक सीमित दायरे में है।

एफपीआई रणनीति में बदलाव के चलते बाजार में हाल में जोरदार तेजी देखने को मिली।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘डॉलर सूचकांक पिछले महीने के 109 के उच्च स्तर से अब गिरकर 106 पर आ गया है, जो एफपीआई आवक का एक प्रमुख कारण है। यह प्रवृत्ति जारी रह सकती है।’’

एफपीआई पूंजीगत सामान, एफएमसीजी, निर्माण और बिजली जैसे क्षेत्रों में निवेश कर रहे हैं।

इसके अलावा एफपीआई ने समीक्षाधीन अवधि के दौरान ऋण बाजार में 230 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान