देश की खबरें | एफपीएआई ने ईस्ट बंगाल को आईएसएल में शामिल करने के लिये एआईएफएफ, एफएसडीएल को लिखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ईस्ट बंगाल के समर्थन में आये भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी संघ (एफपीएआई) ने शुक्रवार को इस क्लब को तुरंत शीर्ष टीयर की इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में शामिल करने की अपील की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 31 जुलाई ईस्ट बंगाल के समर्थन में आये भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी संघ (एफपीएआई) ने शुक्रवार को इस क्लब को तुरंत शीर्ष टीयर की इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में शामिल करने की अपील की।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव कुशल दास और इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आयोजक फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) को पत्र लिखकर संघ ने संबंधित शेयरधारकों से अनुरोध किया कि वे इस मामले का जल्दी हल निकालने के लिये अपने मतभेदों को अलग रखें।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह केस को लेकर पटना में डीजीपी ऑफिस में हाई लेवल मीटिंग: 31 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एफपीएआई महासचिव साइरस फन्फेक्शनर ने पत्र में लिखा, ‘‘संघ में हम आपसे अनुरोध करते हैं कि ईस्ट बंगाल को बिना किसी हिचकिचाहट या विलंब के आईएसएल में शामिल कर लें। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस क्लब का समृद्ध इतिहास है और यह सबसे पुराने और प्रमुख क्लबों में से एक है जिसके बहुत सारे प्रशंसक हैं जिसकी खेल को भारत में इसके विकास और इसे आगे बढ़ाने के लिये जरूरत है। ’’

यह भी पढ़े | उत्तराखंड: टिहरी में भारी बारिश से पुश्ते का मलबा मकान पर गिरने से 3 की मौत, देहरादून के घरों में भरा पानी.

उन्होंने लिखा, ‘‘भारतीय फुटबॉल में सभी को अपने मतभेदों को दूर रखकर इस टीम को आईएसएल में शामिल करना चाहिए क्योंकि भारतीय फुटबॉल में इसके योगदान को अनदेखा नहीं किया जा सकता। ’’

एफएसडीएल ने कुछ दिन पहले क्लब प्रतिनिधियों की बैठक में स्पष्ट किया था कि वे 20201-21 सत्र में 10 टीमों के साथ ही खेलेंगे और नयी टीम के लिये टेंडर नहीं निकालेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\