एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सख्त सुरक्षा के बीच उप्र पुलिस परीक्षा का चौथा दिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा प्रदेश के 67 जिलों में 1,174 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को कराई जा रही है। यह परीक्षा का चौथा दिन है।

देश की खबरें | सख्त सुरक्षा के बीच उप्र पुलिस परीक्षा का चौथा दिन

लखनऊ, 30 अगस्त उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा प्रदेश के 67 जिलों में 1,174 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को कराई जा रही है। यह परीक्षा का चौथा दिन है।

अधिकारियों ने कहा कि इस जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित कराने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच ये परीक्षाएं कराई जा रही हैं।

पिछले सप्ताह शुरू हुई यह पांच दिवसीय परीक्षा शनिवार को संपन्न होगी।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के मुताबिक, 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो पालियों में यह परीक्षा कराई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पेपर लीक होने के आरोपों के बाद 17 और 18 फरवरी को हुई परीक्षा रद्द किए जाने के बाद 60,000 से अधिक पदों को भरने के लिए नए सिरे से परीक्षा कराना आवश्यक हो गया था।

उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम विभिन्न जिलों में अभ्यर्थियों को निःशुल्क बस सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2024 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).