जरुरी जानकारी | लगातार चौथे दिन शेयर बाजारो में शुरुआती कारोबार में तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की लगातार लिवाली से शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही।
मुंबई, 30 मई विदेशी कोषों की लगातार लिवाली से शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही।
इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 131.32 अंक चढ़कर 62,977.70 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 49.6 अंक बढ़कर 18,648.25 पर था।
सेंसेक्स में आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, टाइटन, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
दूसरी ओर नेस्ले, टाटा स्टील, एचडीएफसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचडीएफसी बैंक में गिरावट हुई।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिर विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,758.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.52 प्रतिशत गिरकर 76.67 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
सेंसेक्स सोमवार को 344.69 अंक या 0.55 प्रतिशत चढ़कर 62,846.38 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 99.30 अंक या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,598.65 पर बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2023 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

