एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पानी के कुंड में नहाने उतरे चार युवकों की डूबने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के चूरू जिले के चूरू सदर थाना क्षेत्र में रविवार को पानी के कुंड में नहाने उतरे चार युवकों की डूबने से मौत हो गई।

देश की खबरें | पानी के कुंड में नहाने उतरे चार युवकों की डूबने से मौत

जयपुर, 19 मार्च राजस्थान के चूरू जिले के चूरू सदर थाना क्षेत्र में रविवार को पानी के कुंड में नहाने उतरे चार युवकों की डूबने से मौत हो गई।

सहायक पुलिस उपनिरीक्षक और जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि रामसर गांव में बने पानी के कुंड में नहाने के लिये उतरे चार युवकों की कुंड की गहराई में डूबने से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान लोकेश (18), योगेश (19), कबीर (19) और सुरेश (21) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि चारों दोस्त कुंड में नहाने उतरे थे लेकिन नहाने के दौरान गहराई में जाने के कारण डूब गये। युवकों को तैरना नहीं आता था।

कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जायेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2023 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).