देश की खबरें | जंगल में शिकार करने गए चार युवकों की मौत, एक लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में टिहरी जिले के जंगल में शिकार करने गए चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी जबकि एक अन्य लापता है।

नई टिहरी, चार अप्रैल उत्तराखंड में टिहरी जिले के जंगल में शिकार करने गए चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी जबकि एक अन्य लापता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के भिलंगना ब्लॉक के थाती-कठुड़ पट्टी क्षेत्र के कुंडी गांव निवासी पांच दोस्त शनिवार सायं शिकार करने चोलाह तोक के जंगल गए थे जहां शिकार करते समय अचानक निशाना चूकने से एक युवक को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गोली लगने से 19 वर्षीय संतोष पंवार की मृत्यु होने से अन्य युवक डर गए और उनमें से तीन ने कथित तौर पर जहर खा लिया ।

ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि शाम को निकले पांचों युवकों के देर रात तक वापस न आने पर घर वालों ने जंगल में उनकी तलाश की तो वहां संतोष सहित अन्य युवक पड़े मिले।

उन्होंने बताया कि तीनों युवकों को ग्रामीण निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही घनसाली के उपजिलाधिकारी फिंचा राम चौहान टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

चौहान ने बताया कि संतोष के अलावा मृतकों में अर्जुन सिंह पंवार (23), पंकज सिंह (24) और सोबन सिंह पंवार (23) शामिल हैं ।

हालांकि, पांचवें युवक का अभी कुछ पता नहीं है जिसे फरार बताया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान