Haryana: गुरुग्राम में पटरी पर सेल्फी लेते समय ट्रेन से कटकर चार युवकों की मौत

दिल्ली के बाहरी इलाके गुरुग्राम में मंगलवार को एक निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (ओआरबी) के पास सेल्फी लेते समय ट्रेन की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई.

प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

गुरुग्राम(हरियाणा), 16 फरवरी : दिल्ली के बाहरी इलाके गुरुग्राम में मंगलवार को एक निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (ओआरबी) के पास सेल्फी लेते समय ट्रेन की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई. राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अनुसार, दुर्घटना बसई रेलवे स्टेशन से ठीक पहले शाम करीब 5 बजे हुई, जब दिल्ली के सराय रोहिल्ला से अजमेर जाने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस गुड़गांव रेलवे स्टेशन से बसई की ओर जा रही थी.

जीआरपी ने कहा कि 18 से 20 साल की उम्र के चारों युवकों ने ट्रेन के नजदीक आते ही पटरी पर सेल्फी लेना शुरू कर दिया. जब ट्रेन काफी पास आ गई, तब भी वे वहां से नहीं हटे और ट्रेन उन्हें टक्कर मारते हुए गुजर गई. अधिकारियों ने बताया कि चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. ट्रेन चालक से सूचना मिलते ही जीआरपी थाने की टीम मौके पर पहुंची. यह भी पढ़ें : Road Accident: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में हुए सड़क हादसे में चार की मौत, नौ घायल

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान समीर (19), मोहम्मद अनस (20), युसूफ उर्फ भोला (21) और युवराज गोगिया (18) के तौर पर की गई है, जो देवीलाल कॉलोनी के निवासी थे. पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक नौवीं कक्षा का छात्र था, जबकि बाकी मोबाइल की दुकान पर काम करते थे. एक मृतक का पिता सब्जी बेचता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट