Delhi: दिल्ली में बालकनी से गिरने से चार वर्षीय बच्ची व उसके पिता की मौत
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में घर की बालकनी से गिरने से चार वर्षीय एक बच्ची और उसके पिता की मौत हो गई.
नयी दिल्ली, 23 फरवरी : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में घर की बालकनी से गिरने से चार वर्षीय एक बच्ची और उसके पिता की मौत हो गई.
पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान 36 वर्षीय असदुल्लाह और सफिया के तौर पर हुई है. यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh Earthquake: आज तड़के इंदौर में भूकंप से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई तीव्रता, कोई नुकसान नहीं
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सफिया अपने घर की बालकनी में खेल रही थी जहां से वह गिर पड़ी तथा इस दौरान उसकी बड़ी बहन ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और वह एक जगह फंस गई. सूत्रों ने बताया कि जब बच्चियों के पिता ने यह देखने की कोशिश की तो वह भी बालकनी से गिर पड़े.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2022 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

